आगरा, दिसम्बर 22 -- थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में रविवार की शाम को खेत पर बनी झोपड़ी में अज्ञात कारण से आग लग गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस को झोपड़ी में जला हुआ एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक रविवार की शाम करीब पांच बजे ताजपुर गांव के बाहर झोपड़ी में अज्ञात कारण से आग लगने और आग के बीच जले हुए शव के पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान बताया गया कि झोपड़ी ताजपुर गांव निवासी सौरभ माथुर पुत्र सत्यपाल माथुर की है। गत दिवस ही उन्होंने खेत पर झोपड़ी बनाई थी। जबकि रविवार की शाम झोपड़ी में आग लगने की जानकारी उन्हें मिली। उन्होंन...