रुद्रपुर, अप्रैल 18 -- मयंक त्यागी, किच्छा। हल्द्वानी रोड स्थित हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल के सामने सड़क किनारे बनी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही झोपड़ी में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से महिला मोना की झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा घरेलू सामान जल चुका था। सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से पीड़ित परिवार को आर्थिक एवं आवश्यक मदद उपलब्ध कराने की बात कही। महिला के पति का निधन हो चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...