आरा, अप्रैल 5 -- गड़हनी, एक संवाददाता। गड़हनी के वार्ड एक स्थित मस्जिद के समीप मोमताज हाशमी के झोपड़ीनुमा घर में रविवार की दोपहर अचानक आग लगने से पूरी तरह जलकर खाक हो गया। जब तक आसपास के लोग आग बुझाते, तब तक घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। इसकी सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अविनाश राव ने मौके पर पहुंच वस्तुस्थिति का जायजा लिया और घटनास्थल से ही टेलीफोन के माध्यम से वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना देकर मदद करने की मांग की। बता दें कि मोमताज बेहद गरीब व्यक्ति है। मजदूरी कर विधवा मां सहित पूरे परिवार का खर्च चलाते हैं। इस घटना से मोमताज पर आफत का पहाड़ टूट गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...