गोड्डा, मार्च 19 -- महगामा, प्रतिनिधि। गोड्डा जिले के महगामा प्रखंड अंतर्गत गढ़ी गांव से एक मार्मिक मामला सामने आया है, जहां बीबी तबस्सुम खातून अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ एक जर्जर झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। परिवार के सामने भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उनके पति सज्जाद आलम, जो मजदूरी कर किसी तरह परिवार का गुजारा करते थे, आंध्र प्रदेश में एक दुर्घटना का शिकार हो गए। दुर्घटना के बाद उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वर्तमान में वे सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।पति के अस्वस्थ होने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। घर में आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं बचा है, जिससे बच्चों के पालन-पोषण और दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। ऐसे हालात में गांव के कुछ लोग आगे आकर च...