हरदोई, अगस्त 12 -- हरपालपुर। झबरिया गांव में सोमवार रात झोपड़ी में खेल रहे तीन वर्षीय मासूम सुखदेव को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी हरपालपुर लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में तबीयत अधिक बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी सांडी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने सीएचसी हरपालपुर के चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के ताऊ बबलू का आरोप है कि डॉक्टर ने शुरुआत में जहरीले कीड़े के काटने को नजरअंदाज करते हुए चूहे का काटना बताया और बाहर से दवा मंगवाई। दवा लाने के बाद घाव पर बंधा कपड़ा खोल दिया गया, जिससे जहर तेजी से शरीर में फैल गया। इसके बाद ही बच्चे को रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उ...