फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 15 -- फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला बदकनी में मंगलवार आधी रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक झोपड़ी में भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त झोपड़ी में बुजुर्ग दंपति नन्ही देवी और सोने लाल सो रहे थे। गांव में चल रहे एक कार्यक्रम के दौरान लोगों की नजर लपटों पर पड़ी। जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए झोपड़ी में फंसे बुजुर्गों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।पीड़ित रामौतार ने बताया कि रात करीब 12 बजे अचानक लगी आग ने सब कुछ तबाह कर दिया। ग्रामीणों ने समर पंप की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा लहसुन, नगदी, कपड़े और राशन जलकर राख हो चुका था। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे आ गया है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से गरीब परिवार के लिए आर्थिक मुआवजे की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...