शामली, अप्रैल 30 -- ऊन/झिंझाना। झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव टोड़ा में एक गरीब झोपड़ी में आग लगा दी। इससे झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने दंबग पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। गांव टोडा निवासी शिवकुमार पुत्र बिसंबर ने गांव में कच्चा मकान बनाकर झोपड़ी डाल रखी है। उसने गांव के ही एक दबंग व्यक्ति पर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया जिससे पीड़ित को हजारों रुपए का नुकसान हुआ गांव वालों ने आग को बुझाने का प्रयास किया आग नहीं बुझी। यह भी पढ़ें- भीषण आग से नौ मवेशियों की मौत पीड़ित ने एसडीएम से जांच की मांग की है। यह भी पढ़ें- रंजिश में दबंगों ने बागवान की झोपड़ी फूंकी, नकदी समेत सामान जला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...