झोपड़ी में आग लगने से दिव्यांग की गृहस्थी राख, तीन बकरियां मरीं
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 23 -- कंपिल। जिजौटा बुजुर्ग गांव में झोपड़ी में आग लगने से दिव्यांग की गृहस्थी राख हो गई। आग की चपेट में आने से तीन बकरियां मर गई। आग से करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। आग की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है। क्षेत्र के जिजौटा बुजुर्ग गांव निवासी दिव्यांग प्रेमपाल शर्मा गुरुवार शाम अपने बेटे सुनील के साथ काम करने गए थे। घर पर पत्नी जय देवी बच्चों के साथ थी। उसी समय अचानक झोपड़ी में आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग से गृहस्थी का सामान, अनाज जलकर नष्ट हो गया। जबकि तीन बकरियांे की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- हरपालपुर में आग से तीन झोपड़ियां जलकर राख ग्रामीणों ने मुिश्कल से आग पर काबू पाया। पीड़ित ने मामले की सूचना हल्का लेखपाल को दी। यह भी पढ़ें- किठूरा में भीषण अग्निकांड, आठ फूस मकान जलकर राख
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.