अंबेडकर नगर, मार्च 30 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। आलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बनगवां गांव में आग लगने से घर गृहस्थी का सामान राख हो गया। भीषण अग्निकांड में पशुओं के लिए रखा भूसा भी जलकर खाक हो गया। आग से लाखों रुपए की क्षति होने का अनुमान है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शाहपुर बनगवां निवासी राजकुमार के घर में रविवार की देर शाम छप्परनुमा घर में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। छप्पर में रखा गृहस्थी का सारा सामान, राशन, भूसा व अन्य कई आवश्यक सामान राख हो गए। इसी दौरान पहुंचे भाजपा नेता अभिषेक निषाद ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड राजस्व अधिकारी व थाने पर दी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्यूबेल और मोटर के माध्यम से आग बुझाने का कार्य किया। इस दौरान उपनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.