झोपड़ी में आग लगने से गृहस्थी का सामान नष्ट
गाजीपुर, जून 23 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रकसहा गांव स्थित राजभर बस्ती में रविवार देर रात किन्ही कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आने से झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन तथा अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। सोमवार को पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेज दी। जानकारी के अनुसार उमा राजभर की झोपड़ी में मध्य रात्रि अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के समय झोपड़ी में कोई मौजूद नहीं था। परिवार के सभी सदस्य पास में ही पड़ोसी शिव महेंद्र राजभर के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान गांव में आग लगने की सूचना फैलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। उमा राजभर और उनकी पत्नी इंदु देवी भी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.