मेरठ, मार्च 30 -- मोहल्ला भटवाड़ा में प्रशासन द्वारा ध्वस्त की गई एक गरीब की झोपड़ी को अभी तक दोबारा नहीं बनाया गया है। पीड़ित अपनी गुहार लेकर लगातार अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित ने सोमवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में पीड़ित फेरू सिंह पुत्र बलजीत ने बताया कि वह अनुसूचित जाति का भूमिहीन व्यक्ति हैं, जो पिछले करीब 30 वर्षों से 20 गज की झोपड़ी में रहकर जीवन यापन कर रहा था। आरोप है कि 20 फरवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे स्थानीय प्रशासन ने बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उसकी झोपड़ी पर बुलडोजर चला दिया। इस दौरान झोपड़ी में बंधी उसकी दो गाय मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से उसी स्थान पर या आसपास 20 गज भूमि का पट्टा दिए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.