बरेली, दिसम्बर 31 -- बरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के आवेदकों का इन दिनों सत्यापन चल रहा है। त्रिस्तरीय सत्यापन के दौरान कई ऐसे मामले पकड़ में आए हैं जहां पक्का घर होने के बाद भी आवेदक ने योजना के लिए आवेदन कर दिया है। अभी तक 8181 संदिग्ध आवेदन पकड़े जा चुके हैं। अब इनका फिर से सत्यापन कराया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत जिले में कुल 65804 आवेदन हुए हैं। इनमें 25180 लोगों ने सेल्फ सर्वे के दौरान आवेदन किया था। 40624 विभागीय कर्मियों के सर्वें के जरिए शामिल किए गए। अब इन सभी के सत्यापन का कार्य चल रहा है। सत्यापन की त्रिस्तरीय व्यवस्था गोलमाल पर अंकुश लगा रही है। इस व्यवस्था के तहत ब्लाक स्तर पर चेकर लगाए गए हैं। इसके साथ ही ब्लॉक और जिला स्तर पर वेरीफायर की भी व्यवस्था की गई है। जो भी आवेदन आए हैं, उनका सबसे पहले ...