लखनऊ, मार्च 31 -- सोमवार देर रात हुआ दर्दनाक हादसा आवाज सुनकर पड़ोसी अपने घर से बाहर निकलेमाल, संवाददाता।माल में सोमवार देर रात घर में सो रही वृद्धा के ऊपर अचानक मिट्टी की दीवार गिर गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकले। झोपड़ी गिरी देखकर लोग मलबा हटाने लगे। मलबे में वृद्धा की दबकर मौत हो गई।रघुनाथपुर गांव निवासी निवासी देवीदेई (75) परिवार संग रहती थी। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे महिला अपनी झोपड़ी में लेटी हुई थी। तभी अचानक झोपड़ी की दीवार भरभराकर गिर गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। क्षेत्रीय लोग वृद्धा को बचाने के लिए दौड़े। लोगों ने मलबा हटाया। मलबे के नीचे वृद्धा दबी हुई मिली। इस बीच किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर माल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को पास के...