झोपड़ीनुमा घर में आग से बाइक व गृहस्थी का सामान जला
बदायूं, जून 1 -- झोपड़ीनुमा घर में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से घर में रखा सामान नष्ट हो गया, जबकि दो भैंस समेत तीन पड़रा-पड़िया झुलस गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर के रहने वाले सोनपाल पुत्र चंद्रपाल ने रहने के लिए झोपड़ीनुमा घर बनाया हुआ था। घर के निकट ही पशुओं को बांधने के लिए दूसरा छप्पर डाला गया था। रविवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग पूरे छप्पर में फैल गई। देखते ही देखते झोपड़ीनुमा घर और उसमें रखा सामान आग की चपेट में आ गया और पूरी गृहस्थी जल गई।ग्रामीणों ने किसी तरह पशुओं की रस्सियां काटकर उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.