लखनऊ, दिसम्बर 12 -- लखनऊ। फैजुल्लागंज श्याम विहार कॉलोनी स्थित झुग्गी क्षेत्र में अवैध रूप से निवास कर रहे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए विशेष अभियान संचालित किया गया। इसके तहत क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा झोपड़ियों में रह रहे लोगों से जरूरी दस्तावेज मांगे। डॉ बोरा ने बताया कि निर्वासित कई व्यक्तियों द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों में गंभीर विसंगतियां पाई गईं। मौके पर अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जाए और सत्यापन कार्य को प्राथमिकता पर पूरा किया जाए। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों को नियमानुसार डिटेंशन सेंटर भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...