फतेहपुर, अप्रैल 17 -- औंग। थाना क्षेत्र के बेरीनारी मजरे गलाथा गांव निवासी में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग की शुरुआत गांव अशर्फीलाल के घर से हुई, जो देखते ही देखते पड़ोस में रह रहे उनके पुत्र नीतू निषाद और छोटे पुत्र शीलू निषाद के घर तक फैल गई। तीनों घरों में आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने हैंडपंप और सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन पहुंचने में देरी के चलते सब जलकर राख हो चुका था। आग में करीब 40 हजार रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब चार लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान नीतू निषाद की पत्नी रामप्यारी बक्से से सामान निकालने गईं, जिससे वह ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.