झोड़े की थाप से जीवंत हुई उत्तराखंड की लोक संस्कृति
हल्द्वानी, अगस्त 9 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से हल्द्वानी में 'झोड़ा उत्सव' का भव्य शुभारंभ रविवार को हुआ। यह कार्यक्रम आगामी दो माह तक प्रदेश के सभी संगठनात्मक 19 जिलों में आयोजित किया जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अध्यक्षता सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जितेंद्र मेहता ने की। मंच संचालन प्रदेश सह-संयोजक विनोद भट्ट और जिला सह-संयोजक प्रियंका जोशी ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य वक्ता भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी कौस्तुभ ने कहा कि झोड़ा उत्सव जैसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उत्सव में विभिन्न विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.