कौशाम्बी, फरवरी 19 -- मंझनपुर, संवाददाता ईंट भट्ठे पर झोंकाई के वक्त आग से झुलसे मंझनपुर के महमदपुर गांव निवासी एक श्रमिक की बुधवार रात मौत हो गई। उसे एसआरएन से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। परिजन लखनऊ लेकर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में सांसें थम गईं। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। महमदपुर गांव निवासी 55 वर्षीय श्यामलाल पुत्र रामबहादुर बिहार स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। सात फरवरी को वह झोंकाई करते वक्त आग से झुलस गया था। परिवार वालों ने प्राथमिक इलाज के बाद 12 फरवरी को उसे कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। यहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया था। एसआरएन के चिकित्सकों ने बुधवार की रात जवाब देते हुए श्रमिक को लखनऊ लेकर जाने की सलाह दी। परिजन उसको लेकर लखनऊ जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.