शामली, अप्रैल 8 -- थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के गांव सोंता रसूलपुर में एक हृदय विदारक मामला सामने आया है। मंगलवार को झूले झूलते समय एक बच्ची के बाली की चोटी झूले की सपट में फंस जाने से खोपड़ी की खाल समेत पूरे बाल उखड़ गए। इससे बच्ची लहुलुहान हो गयी। हादसे हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई और बच्ची को गंभीर अवस्था में शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाभवन क्षेत्र के गांव सोंता रसूलपुर निवासी 8 साल की बच्ची असबा पुत्री मुनीर मंगलवार को गांव में ही अवैध रूप से लगाए गए झूले में झूला झूलने के लिए गई थी। बताया जाता है कि इस दौरान झूला संचालन द्वारा लापरवाही से बच्चों को झूले में भर दिया गया। इस दौरान 8 साल की बच्ची असबा में घने बालों की चोटी अचानक झूले की सपट में फंस गई। इससे पहले कि कुछ समझा जाता या झूले को रोका जाता, झूले की गति तेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.