एटा, मार्च 6 -- कोतवाली अलीगंज क्षेत्र में चल रही नुमाइश में बच्चों के बीच हुई कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। "रशियन की टिकट" को लेकर शुरू हुए विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। गुरुवार की रात करीब 9 बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें आकाश मिश्रा पुत्र विजय कुमार मिश्रा, अश्वनी मिश्रा पुत्र जय कुमार मिश्रा और मनोज मिश्रा पुत्र प्रेम कुमार मिश्रा घायल हो गए। घायल आकाश मिश्रा ने बताया कि उनके गांव अगौनापुर के बच्चे नुमाइश में झूला झूलने गए। दूसरे पक्ष के कुछ बच्चों ने तंज कसते हुए कहा कि क्या इस झूले पर रशियन की टिकट मिलती है। इसी बात को लेकर बच्चों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के कुछ लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.