मिर्जापुर, मार्च 22 -- चुनार। कोतवाली क्षेत्र के दरगाह शरीफ स्थित बाबा कासिम सुलेमानी की दरगाह में रविवार की शाम को मेले में लगे झूले का स्प्रिंग टूटने से हादसा हो गया। रेल झूले की एक बोगी का स्प्रिंग टूट गया। जिससे झूले में बैठे माता-पिता और पुत्री नीचे गिर गए। हादसे में मां और बेटी को चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मेले में अफरातफरी मच गई। चारों ओर चीख-पुकार मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घायलों को तत्काल एपेक्स अस्पताल भेजा गया। इसी बीच मौका पाकर झूला संचालक मौके से फरार हो गए। सूचना पर एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, सीओ मंजरी राव,कोतवाल विजयशंकर सिंह , चेयरमैन मंसूर अहमद दरगाह पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। एसडीएम ने दरगाह खलीफा से फोन पर तत्काल सभी झूलों के संचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। साथ ही फिटनेस प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.