आगरा, अप्रैल 22 -- भगवान झूलेलाल सांस्कृतिक मेले का आयोजन 26 और 27 अप्रैल को होगा। तैयारियों के तहत बुधवार को जीआईसी में भूमि पूजन किया गया। पंडित भूपेंद्र शर्मा के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। संयोजक कमल और मुख्य संरक्षक गिरधारी लाल भगतियानी ने बताया कि इस बार मेला अधिक आकर्षक होगा। मुंबई के रॉकस्टार कमलेश कपूर और करण खेमानी प्रस्तुति देंगे। जूनियर अमिताभ बच्चन भी आकर्षण रहेंगे। पीर डॉ. शंकरनाथ योगी, संयोजक कमल छाबरिया, गिरधारी लाल भगतियानी, सूर्य प्रकाश, हेमंत भोजवानी, सुनील करमचंदानी, विकास जेठवानी, किशोर बुधरानी, सुशील नोतनानी, नारायण बहरानी, अमृत मखीजा, रोहित आयलानी, जेके मदनानी, जय प्रकाश धर्मानी, मनीष हरजानी, सुंदर हरजानी, सोनू मदनानी, कुनाल जेठवानी, घनश्याम हेमलानी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...