वाराणसी, मार्च 20 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत समाज की ओर से भगवान वरुण देव के अवतार साईं झूलेलाल का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से सिंधी समाज के लोग बाइक रैली के रूप में प्रभातफेरी निकालते हुए लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई और समाज की ओर से भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद, कोल्ड ड्रिंक्स सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया। पूरे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। शाम को आरती के साथ कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू हुआ। लक्सा से दशाश्वमेध घाट तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं, बच्चे और परिवारजन झूमते-नाचते शामिल हुए। गंगा तट पर पहुंचकर साईं झूलेलाल की आरती की गई। इसके पश्चात विशाल भंडार...