रायबरेली, मार्च 20 -- रायबरेली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सिंधु समाज द्वारा निकाली गई भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता, प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा जिला संरक्षक संदीप जैन ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री संदीप शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आशीष जैन, नगर अध्यक्ष केके गुप्ता, जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति, जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव, महिला प्रभारी गीता सिंह, ओंकार गुप्ता, पंकज गुप्ता, परेश कृपलानी ने पुष्प वर्षा एवं मिष्ठान वितरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...