मिर्जापुर, मार्च 20 -- मिर्जापुर। नगर के स्टेशन रोड स्थित मोटवानी भवन में शुक्रवार को श्री पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में झूलेलाल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर महोत्सव का आयोजन किया गया। समाज के लक्ष्मण कुमार वाधवानी ने बताया कि गुरुवार की देर शाम संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सिंधी समाज की महिलाओं ने गीत और भजन प्रस्तुत किया। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। जिसमें आगरा से आई विधा शर्मा, रायपुर के विशाल खट्टर और लखनऊ के पवन ने टीम के साथ भजन कीर्तन कर पर्व को यादगार बना दिया। समारोह में बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे नाचते और झूमते रहे। अध्यक्ष हरीशंकर मोटवानी ने अपने इष्ट देव वरुण अवतार श्री झूले लाल जी की जीवनी को विस्तार से बताया। साथ ही उनके बताए गए मार्ग पर चलने का आवाहन किया। मेले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.