चम्पावत, फरवरी 18 -- बेलखेत में झूला पुल और छीनीगोठ में बाढ़ सुरक्षात्मक दीवार निर्माण कार्य को राज्य कार्यकारिणी समिति ने स्वीकृति दे दी है। समिति की बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में देहरादून में हुई। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि टनकपुर तहसील में हुड्डी नदी में बाढ़ से प्रभावित ग्राम छीनीगोठ की सुरक्षा और बेलखेत में क्वैराला नदी में 85 मीटर लंबा झूला पुल सीएम की घोषणा में शामिल था। उन्होंने बताया कि दोनों निर्माण कार्य से आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूती और स्थानीय नागरिकों को सुविधा मिल सकेगी। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...