जमुई, जून 26 -- खैरा। जोगा झिंगोई गांव निवासी वकील पासवान की नतनी 10 वर्षीय प्रिया कुमारी की मौत झूला झूलने के दौरान हो गया। उसे सर में चक्कर आने की बात बतायी जा रही है। जैसे ही इसकी जानकारी परिवार वालों एवं अगल-बगल के लोगों को मिली कि उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा लाया गया। डॉक्टर ने उस बच्ची को जांच करने के दौरान मृत घोषित कर दिया। उसके शव को लेकर जब घर पहुंचे तो उस मुहल्ले में अफरा-तफरी सा मच गया। उक्त लड़की कुछ दिनों पूर्व अपने नैनिहाल आई थी और अपने सहेलियों के साथ झूला पर झूल रही थी। गर्मी के कारण बच्ची को चक्कर आ गई और घटना घट गई। इस घटना के बाद उसके ननिहाल में कोहराम गया और उसके पिता विक्की पासवान एवं उसकी माता जोगा झिगोई गांव पहुंची। बच्ची के शव को देखकर माता रह-रहकर अचेत हो रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...