कुशीनगर, जून 13 -- अहिरौली राजा, हिन्दुस्तान संवाद।कसया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुर्कवलिया दरियाव सिंह में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। झूला खेल रहे सात वर्षीय मासूम सत्यम गोंड की जर्जर दीवार गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव निवासी पुनीत गोंड का सात वर्षीय पुत्र सत्यम पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान पास में स्थित पुरानी दीवार, जो कुछ दिन पहले आई तेज आंधी के कारण दरक गई थी, अचानक भरभराकर गिर पड़ी। अन्य बच्चे दीवार से कुछ दूरी पर होने के कारण मामूली रूप से घायल हुए, लेकिन सत्यम पूरी तरह मलबे की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद मासूम को मलबे से बाहर निकाला और आनन-फानन ...