पिथौरागढ़, जून 5 -- सुरेंद्र आर्या, झूलाघाट। मूनाकोट ब्लाक के बड़ालू ग्रामपंचायत के ग्रामीणों व बच्चों को साम्रगी बांटी गई। शुक्रवार को भाजपा नेता शमशेर चंद ने बड़ालू पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर जरूरतमंदो को बर्तन व स्थानीय बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की। चंद ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक जीवन में योगी के आदर्शों को अपना आदर्श माना है। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य दोली नरेश प्रसाद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...