गंगापार, जून 22 -- नगर पंचायत फूलपुर में देर शाम से झूला,ताबूत और बर्राख के साथ जुलूस निकाला गया।जिसमें अकीदतमंदो की भारी भीड़ रही। फूलपुर नगर पंचयात में पांचवीं मोहर्रम पर कैथाना मोहल्ले में शाम साढ़े सात बजे हज़रत अली असगर का झूला निकाल कर इमामचौक पहुंचा, नौहा हुआ और समाजसेवियों द्वारा दूध का लंगर कराया गया। नगर पंचायत में प्रत्येक वर्ष मोहर्रम पर मासूम अली असगर की याद में झूला निकाला जाता है। रात साढ़े आठ बजे मुल्लाना मोहल्ले से बर्राख निकाला गया। रास्ते भर अंजुमने-अब्बासिया के ईशान जैदी, जमन फूलपुरपुरी, नावेद, जैमी आदि नौहा पढ़ते रहे। मुल्लाने के इमाम चौक पर पहुंच कर मातम किया गया। यह भी पढ़ें- या हुसैन की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम का मातमी जुलूस हवेली में मजलिस पढ़ी गई, मजलिस के बाद ग्यारह बजे हवेली के इमाम बारगाह से ताबूत निकाला गया। फ...