झूलन महोत्सव शुरू, ठाकुरबाड़ी में भक्तिमय माहौल
जामताड़ा, अगस्त 26 -- नारायणपुर प्रखंड के बड़बहाल, अंबाटांड़ सहित अन्य ठाकुरबाड़ियों में पांच दिवसीय झूलन महोत्सव मंगलवार से उत्साह और भक्तिभाव के साथ शुरू हो गया। एकादशी तिथि से शुरू होकर पूर्णिमा तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और राधा को झूले पर विराजमान कर झुलाया जाता है। महोत्सव को लेकर ठाकुरबाड़ियों में भगवान के दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पांच दिनों तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया जाएगा। झूलन महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। शाम होते ही ठाकुरबाड़ियों में भजन-कीर्तन और आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जा रहा है। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: ठाकुरबाड़ी में झूलनोत्सव पर भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल महोत्सव को लेकर क्षेत्र में आध्यात्मिक और उत्सवी माहौल बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.