एटा, मई 25 -- एटा, चारा लेकर लौट रहा युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है। आरोप है कि झूलते तारों को सही कराने के लिए कई बार विद्युत निगम को बताया गया। निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते हादसा हुआ है। कोतवाली देहात के गांव नगला डूडा निवासी राहुल (23) पुत्र दिलीप कुमार रविवार सुबह खेत पर चारा लेने गई थी। चारा लेने के बाद वापस घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- खेत में उतरे ई-रिक्शा चालक की करंट से मौत बताया जा रहा है कि खेतों पर हाईटेंशन की लाइन काफी नीचे आ गई। जिसे सही कराने के लिए विद्युत निगम को कई बार बताया गया। निगम ने कार्रवाई नहीं की। रविवार सुबह चारा ल...