फतेहपुर, अप्रैल 21 -- फतेहपुर, संवाददाता। रिहायशी इलाके में झूलती बिजली की केबल, के साथ ही मार्ग पर खड़े जर्जर पोल संग बिना गार्डिंग के हाईटेंशन लाइन के तार लोगों को दर्द दे रहे हैं। जिससे आने वाली फाल्ट के साथ ही शार्ट सर्किट के कारण लोगों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। वहीं आग की घटनाएं भी होने की सम्भावना बनी रहती है। कई बार मांग के बावजूद ध्यान न दिए जाने के कारण परेशानियां कम नहीं हो रही। शहर में कई स्थानों पर प्रमुख मार्ग के दोनों ओर बिना गार्डिंग के ही 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार गुजरे हैं। एचटी लाइन के तारों ने कई स्थानों पर सड़क को पार भी किया है। जिनके टूटने से हादसों का खतरा रहता है, इसके बावजूद उन्हे दुरुस्त नहीं करवाया जा रहा। इतना ही नहीं जर्जर तारों से उठने वाली चिनगारी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों आग की होन...