कौशाम्बी, मई 17 -- तहसील क्षेत्र के गुंगवा का बाग में रविवार को जनहित संकल्प पार्टी एवं सरदार सेना की ओर से नव नियुक्त बूथ, सह बूथ और कमांडरों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। मुख्य अतिथि जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सरदार सेना के संस्थापक डॉ. आरएस पटेल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में इंजीनियर गोविंद सिंह पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान से हुआ। डॉ. आरएस पटेल ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठे वादों के सहारे सत्ता में आए लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं। विकास, राजस...