नई दिल्ली, मार्च 26 -- दिल्ली में हनीट्रैप और फर्जी मुकदमों के जरिए करोड़ों की उगाही करने वाले रैकेट का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने इस मामले में महिला समेत उसके साथी को गिरफ्तार किया है। साथी की पहचान यशदेव सिंह चौहान के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि महिला ने सुनियोजित तरीके से कई लोगों को अपने जाल में फंसाया और उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराकर पैसे ऐंठने की कोशिश की। मामला तब सुर्खियों में आया जब एक रिटायर्ड आर्मी कैप्टन को महिला ने झूठे रेप केस में फंसा दिया। पीड़ित ने अपने खिलाफ दर्ज केस को पहले दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी और बाद में सुप्रीम कोर्ट में भी अपील की। सुप्रीम कोर्ट ने 25 फरवरी 2025 को सुनवाई के बाद उस एफआईआर को रद्द कर दिया और कहा कि यह केस कानून का गलत इस्तेमाल है। यह भी पढ़े...