संभल, दिसम्बर 10 -- झूठी शिकायतों और वर्षों से चल रहे कानूनी विवादों से परेशान वहजोई के गांव लहरावन निवासी एक ग्रामीण ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है। उसने राष्ट्रपति को रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेज कर इच्छा मृत्यु की मांग की है। गांव लहरावन निवासी रूमसिंह राणा का आरोप है कि पेशेवर महिला और अपने ही बड़े भाई की मिलीभगत से उन पर लगातार झूठे मुकदमे कराए गए, जिससे उनका जीवन तबाह हो चुका है। रूमसिंह के अनुसार उनका विवाह वर्ष 2001 में बीना देवी से हुआ था। वर्ष 2010 से चली आ रही पारिवारिक विवाद के चलते उनके भाई और एक महिला ने उन पर दहेज उत्पीड़न, अवैध प्रवेश और भरण-पोषण जैसे गंभीर मुकदमे कराए। पीड़ित का आरोप है कि महिला ने अलग-अलग मुकदमों में शादी की अलग-अलग कहानियां बताईं, जबकि उनका उससे कोई संबंध ही नहीं रहा। उन्होंने बताया कि फर्ज...