संवाददाता, जुलाई 10 -- ललितपुर जिले के बार क्षेत्र स्थित ग्राम चिगलौआ में साल 2002 में हुए बहुचर्चित कांड के पीड़ित रिटायर्ड शिक्षक राजाराम गोस्वामी ने गुरुवार को जहर खाकर जान दे दी। मरने से पहले उन्होंने न्यायाधीश, एसपी और इंस्पेक्टर थाना बार के नाम लिखी चिट्ठियों में तत्कालीन एसपी और पूर्व डीजी समेत छह लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। चिगलौआ निवासी अनुराग गोस्वामी ने बताया कि उनके पिता सेवानिवृत्त शिक्षक 80 वर्षीय राजाराम गोस्वामी ने फोन पर उन्हें जानकारी दी कि उन्होंने जहर खा लिया है। सूचना पर वह घर पहुंचे और पिता को कार से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार पहुंचे। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। अनुराग ने बताया कि पिता की जेब से उन्हें सु...