मेरठ, अप्रैल 29 -- झूठे मुकदमे में फंसाने और वीडियो वायरल करने की धमकी से आहत तजपुरा के युवक ने सुसाइड कर लिया। शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी प्रिंस को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तजपुरा निवासी 21 वर्षीय अभिषेक की गांव के ही प्रियांशु से दोस्ती थी। बताया गया कि कुछ दिन पूर्व प्रियांशु ने मोबाइल खरीदने के लिए अभिषेक से करीब 10 हजार रुपये उधार लिए थे। परिजनों के अनुसार, जब अभिषेक ने पैसे वापस मांगे तो प्रियांशु ने इंकार कर दिया। यह भी पढ़ें- झूठे मुकदमे में फंसाने और छवि खराब करने का लगाया इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने एक अन्य साथी प्रिंस के साथ मिलकर अभिषेक को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस बीच अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.