जौनपुर, दिसम्बर 30 -- जौनपुर, संवाददाता। सरपतहां थाना क्षेत्र के ग्राम रुधौली निवासी पूजा देवी पत्नी रामू बिंद ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके पुत्र प्रिंस बिन्द को बीते दिनों हुई मारपीट की घटना में पुरानी रंजिश के चलते झूठे मुकदमे में फंसा दिया गया है। उनका कहना है कि 23 दिसंबर की शाम गांव के ही सुरेश गौतम के साथ हुई मारपीट में उनके पुत्र का कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी उस पर एससी व एसटी सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद सुरेश गौतम, उसके पुत्रों और परिजनों ने लाठी-डंडा लेकर उनके घर आकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पूजा देवी का कहना है कि शिकायत लेकर रात में वह थाने पहुंचीं, जिसके बाद पुलिसकर्मी घर पहुंचे और दरवाजों व घरेलू सामान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.