मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- किसान मजदूर संगठन के जिलध्यक्ष ठा. लोकेश राणा के नेतृत्व में किसानों ने डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए फैक्ट्री मालिकों द्वारा झूठे मुकदमे दर्ज कराने के विरोध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि मलीरा स्थित एक फैक्ट्री द्वारा प्रदूषण फैलाने के विरोध करने पर फैक्ट्री मालिक द्वारा लगातार फोन पर हमें फँसाने की धमकी दी गई। किसान मजदूर संगठन के लोगों ने मांग की कि प्रकरण की निष्पक्ष जाँच की जाए, फैक्ट्री मालिकों पर हमे धमकाने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया जाए, तथा हमारे ऊपर लगाए गए झूठे मुकदमों की जांच कर उन्हें वापस लिया जाए। यदि हमारे ऊपर गलत कार्यवाही हुई, तो हम आने वाली 26 फरवरी को डीएम ऑफिस के बाहर धरना देने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में बिल्लू राना, विशाल सिंह, अंकित, सुधीर कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.