लखनऊ, जून 9 -- विभूतिखंड में रहने वाले कारोबारी अनुज कुमार गुप्ता से गैंगस्टर भाइयों ने 52 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर फर्जी मामले में फंसाने की साजिश रची। उनके खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज कराने का प्रयास किया। इसके लिए जाली दस्तावेज भी तैयार कर लिये थे। पीड़ित की शिकायत पर संयुक्त पुलिस आयुक्त अपर्णा कुमार ने जांच कराई। उनके आदेश पर चिनहट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। विभूतिखंड स्थित ओमेक्स हाइट्स निवासी अनुज कुमार गुप्ता ने बताया कि अजय कुमार बघेल, रूपा बघेल, विजय बघेल, वाई.पी. सिंह और अन्य लोग फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनसे 52 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। आरोपी उन्हें विभिन्न मामलों में फंसाने और 156(3) सीआरपीसी के तहत केस दर्ज कराने की धमकी देकर दबाव बना रहे हैं। अनुज ने बताया कि अज...