नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- गुजरात के मोरबी के रहने वाले एक भारतीय छात्र साहिल मोहम्मद हुसैन ने एक वीडियो संदेश के जरिए लोगों से अपील की है कि वे कभी भी रूसी सेना में शामिल होने की गलती ना करें। साहिल को यूक्रेन की सेना ने पकड़ा है और वहीं से उसने अपनी आपबीती सुनाई है। साहिल ने बताया कि वह स्टूडेंट वीजा पर रूस गया था और अपनी पढ़ाई के साथ एक कूरियर कंपनी में पार्ट-टाइम काम कर रहा था। एनडीटीवी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, साहिल ने कहा कि रूस की पुलिस ने उसे ड्रग्स के एक झूठे मामले में फंसा दिया। फिर उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसे विकल्प दिया कि यदि वह रूसी सेना में भर्ती हो जाता है तो उसके ऊपर से ड्रग्स के सारे आरोप हटा दिए जाएंगे। साहिल ने यह भी बताया कि रूस में कम से कम 700 लोग जेलों में बंद हैं जिनको सेना में शामिल होकर अपनी...