गाज़ियाबाद, जनवरी 30 -- लोनी, संवाददाता । अदालत के आदेश पर अंकुर विहार थाना पुलिस ने कथित भाजपा नेत्री और पति पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठने के आरोप में केस दर्ज किया है। डीएलएफ अंकुर विहार के रहने वाले शिव बाबू पाठक ने अदालत से गुहार लगाई थी। पीड़ित ने बताया कि वह करीब आठ वर्ष पहले आम आदमी पार्टी में दिल्ली प्रदेश के जिला उपाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। उस समय लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की लक्ष्मी गार्डन निवासी भावना बिष्ट आप की सक्रिय कार्यकर्ता थीं। इसके चलते दोनों की जान पहचान हो गई। इस दौरान नेत्री के कहने पर उन्होंने करीब छह लाख रुपये की कमेटी पास डाल दी। कोरोना महामारी के चलते आर्थिक कारणों का हवाला देते उसने राशि नहीं लौटाई। कुछ समय बाद दोनों ने भाजपा की सदस्यता ली। घनिष्ठता बढ़ने पर नेत्री और उसके पति को पुरानी कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.