गुमला, अप्रैल 26 -- गुमला। रायडीह प्रखंड के टुडूरूमा गांव की राज कुमारी ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाया कि वनरक्षी एतवा सिंह ने उसके दो भाई तिजु मुंडा व चमरू मुंडा को झूठे केस में फंसा कर जेल भेज दिया। राजकुमारी ने बताया कि शादी का कार्ड बांटने गए दोनों भाइयों की बाइक पेड़ के नीचे खड़ी थी,जो लौटने पर गायब मिली। खोजबीन में पता चला कि बाइक वनरक्षी ले गया। विरोध करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मामला दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...