कानपुर, अप्रैल 14 -- कानपुर, संवाददाता। नजीराबाद के अशोक नगर निवासी सरबप्रीत सिंह ने दिवगंत पिता पर झूठे आरोप लगाकर वसूली का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय में गुहार लगाई है। सरबप्रीत सिंह के अनुसार उनके पिता मंजीत सिंह सागरी का निधन 19 मार्च 2025 को हुआ था। बावजूद इसके आरोपित दीपक कुमार ने 20 मई 2025 की घटना दिखाकर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दिया। आरोप है कि दीपक कुमार ने दिसंबर 2024 में उनसे 3.40 लाख रुपये उधार लिए थे। जिसे वापस करने के बजाय आरोपित झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। आरोपित द्वारा न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसे सात नवंबर 2025 को न्यायालय ने निरस्त कर दिया। बावजूद आरोपित अवैध वसूली का दबाव ब...