वाराणसी, मई 1 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान के प्रति जलकल विभाग के अधिकारी, कर्मचारी गंभीर नहीं हैं। झूठी रिपोर्ट लगाकर शिकायतों को निस्तारित दिखा दिया जाता है और उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाती है। ऐसा ही एक उदाहरण खुशहाल नगर सेक्टर एक का सामने आया है। कॉलोनीवासी धर्मेंद्र सिंह ने एक साल में चार आईजीआरएस लगाया, जिनमें दो बार झूठी रिपोर्ट लगा दी गई। दो बार धन उपलब्ध न होने की बात कही गई। एक केस में तो निस्तारणकर्ता कर्मचारी के स्थान पर अन्य मोहल्ले के शिकायतकर्ता का फोन नंबर अंकित कर दिया गया। खुशहाल नगर सेक्टर-ए निवासी धर्मेंद्र सिंह ने कॉलोनी में सीवर लाइन न होने की शिकायत की थी। दो मई 2025 को पहली शिकायत में धन की उपलब्धता न होने का हवाला देकर निस्तारण कर दिया गया। तीन सितंबर 2025 को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.