प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 19 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। लीलापुर के बरदैत गांव निवासी अनुष्का वर्मा की शादी 13 मई 2025 को सांगीपुर के शाहबरी गांव निवासी सुनील वर्मा के साथ हुई थी। आरोप कि शादी से पहले सुनील के घरवालों ने बताया था कि वह गुजरात में कम्प्यूटर ऑपरेटर का काम करता है। 30 हजार रुपये उसका वेतन है। शादी के बाद अनुष्का तीन बार अपनी ससुराल गई। इस दौरान उसने सुनील को नौकरी पर न जाने को लेकर टोक दिया। सुनील ने बताया कि वह कोई नौकरी नहीं करता। वह अपने पिता को बताने के लिए फोन करने लगी तो लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति सहित अन्य ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.