बिजनौर, अप्रैल 2 -- बिजनौर। पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने और भ्रामक सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने के आरोप में जनपद के हल्दौर थाने में तैनात एक आरक्षी को निलंबित कर दिया है। पुलिस विभाग के मुताबिक 28 मार्च 26 को रात करीब 9 बजे थाना हल्दौर पर तैनात आरक्षी गुलाम मुर्तजा, निवासी ग्राम बूची थाना शीशगढ़ जनपद बरेली, ने डायल 112 के माध्यम से अपने गांव में एक व्यक्ति के घर में गौकशी के लिए गौवंशीय पशु बंधे होने की सूचना दी थी।सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना शीशगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच की, लेकिन जांच में सूचना पूरी तरह असत्य पाई गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरक्षी ने गांव की राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और निजी स्वार्थ के चलते झूठी सूचना दी थी।पुलिस अधिकारियों ने माना कि इस तरह की हरकत से न केवल पुलिस का समय और संसाधन व्यर्थ हुआ...