गोरखपुर, मार्च 24 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भुईधरपुर गांव में 22 वर्षीय युवक के अपहरण व हत्या की झूठी सूचना से पुलिस रातभर परेशान रही। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने जांच शुरू की तो युवक घर पर ही सुरक्षित सोता मिला, जबकि उसकी बाइक खेत में खड़ी मिली। जांच में पता चला कि युवक शराब के नशे में घर आकर सो गया था, जिससे परिजन भ्रमित हो गए। ग्राम प्रधान ने इसे साजिश बताते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...