प्रयागराज, जून 23 -- ​झूंसी व्यापार मंडल अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 27 जून को पैदल मार्च निकालेगा। मंगलवार को त्रिवेणीपुरम स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। ​अध्यक्ष सूरज सोनकर ने बताया कि 27 जून को सुबह 7 बजे झूंसी लाल चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। बैठक में संगठन के संरक्षक निशीथ वर्मा, विकास केसरवानी, सुधाकर स्वर्णकार, हसीब खान, शिव शंकर निषाद आदि व्यापारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...